Blog-new-logo-2023Blog-new-logo-2023Blog-new-logo-2023Blog-new-logo-2023
  • CRYPTO NEWS
  • TOPICS
    • Futures Trading
    • Crypto Basics
    • DeFi
    • Metaverse
    • NFT
    • Blockchain
  • CRYPTO VERSE
    • Personal Finance
    • Cryptocurrency
    • Price Predictions
    • Crypto Deep Dives
  • PRODUCT
    • Tutorials
    • Product Features
    • Security
  • COINDCX
    • Announcements
    • Community
    • Crypto Competition
    • Listings
    • Opinion
    • Stories
Visit CoinDCX
✕
            No results See all results

            Blog / Opinion / Crypto Spotlight: Feature 5 (In Hindi) – With Crypto News Hindi

            Crypto Spotlight: Feature 5 (In Hindi) – With Crypto News Hindi

            क्रिप्टो स्पॉटलाइट के हमारे पांचवें फ़ीचर में गेस्ट ऑफ ऑनर टीम क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी है। हमें बहुत खुशी है क्योंकि वे पहले मीडिया पोर्टल हैं जो हिंदी में क्रिप्टो उद्योग के बारे में समाचार और अपडेट प्रदान करते हैं।

            5 Aug 2020 | 1 min read
            Interview with Crypto News Hindi

            Snapshot

            1. क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी विश्व की पहली ऐसी क्रिप्टो न्यूज़ की वेबसाइट है जो क्रिप्टो न्यूज़,ब्लॉकचेन जानकारी और क्रिप्टो की जानकारी भारत की मातृ भाषा हिंदी में देती है।
            2. क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी ने हाल ही में बिटकॉइन के वाइट पेपर को आसान हिंदी भाषा में बदला है ताकि भारतीय क्रिप्टो समुदाय बिटकॉइन और इसकी तकनीक को और गहराई से समझ सके और सही जानकारी ले कर क्रिप्टो की दुनिया में सही निर्णय ले कर आगे बढ़ सकें।
            3. भारत सरकार का क्रिप्टो को रेगुलर करना बहुत जरुरी है ,इस से क्रिप्टो को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।क्रिप्टो एक्सचेंज को भारतीय क्रिप्टो समुदाय को क्रिप्टो के बारे में शिक्षित करने के लिए सहयोग करना चाहिए। 

            क्रिप्टो स्पॉटलाइट के हमारे पांचवें फ़ीचर में गेस्ट ऑफ ऑनर टीम क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी है। हमें बहुत खुशी है क्योंकि वे पहले मीडिया पोर्टल हैं जो हिंदी में क्रिप्टो उद्योग के बारे में समाचार और अपडेट प्रदान करते हैं। वे भारत के हिंदी बेल्ट में क्रिप्टो की क्षमता का दोहन करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। तो, चलो शुरू करते हैं और उनकी सफ़र के बारे में पता करते हैं और जानते हैं कि वे भारतीय क्रिप्टोकरंसी इकोसिस्टम में क्या अंतर ला रहे हैं।

            1) नमस्कार टीम क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी! क्या आप हमारे पाठकों को बता सकते हैं कि आपका ब्रांड / कंपनी किस बारे में है और यह भारतीय क्रिप्टो इकोसिस्टम की मदद कैसे कर रहा है?

            क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी – क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी विश्व की पहली ऐसी क्रिप्टो न्यूज़ की वेबसाइट है जो क्रिप्टो न्यूज़,ब्लॉकचेन जानकारी और क्रिप्टो की जानकारी भारत की मातृ भाषा हिंदी में देती है।इस वेबसाइट की शुरुआत 26 जनवरी 2019 में की गई थी।

            हमसे पहले भारतीय क्रिप्टो समुदाय को किसी भी तरह की क्रिप्टो जानकारी लेने के लिए विदेशी वेबसाइट पर निर्भर रहना पड़ता था।भारत में भी क्रिप्टो न्यूज़ की जो वेबसाइट थी वह अंग्रेजी भाषा में ही जानकारी दे रही थी।भारतीय क्रिप्टो समुदाय को उनकी मातृ भाषा में जानकारी देने के उद्देश्य से क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी की शुरुआत की गई।हिंदी भाषा में भारतीय लोगों को क्रिप्टो की जानकारी अच्छी लगी और हमें धीरे धीरे अपने काम में सफलता मिलती गई।आज हमारे साथ 4 अंग्रेजी क्रिप्टो के मीडिया प्लेटफॉर्म,3 क्रिप्टो सोशल मीडिया और 4 क्रिप्टो यूट्यूब चैनल जुड़ चुके हैं जिनके साथ हम 3 लाख लोगों तक क्रिप्टो की जानकारी हिंदी में पंहुचा रहे हैं।यह ब्रांड और हम अपने विज्ञापन दाताओं को एक बड़ा बाज़ार उपलब्ध करवाते हैं।

            सबसे बड़ी बात है कि हम कभी भी गूगल ट्रांसलेशन का सहारा नहीं लेते और यही कारण है कि हमारी जानकारी में शब्दों की अशुद्ता नहीं होती।

            2) आपकी क्रिप्टो कहानी क्या है? आपने पहली बार कैसे शुरुआत की और किसने आपको सामुदायिक आवाज़ बनने के लिए प्रेरित किया?

            क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी – क्रिप्टो के बारे में भारत के लोगों को बहुत देर में पता लगा।ज्यादा जानकारी न होने के कारण लोग शुरू में क्रिप्टो के कई जालसाजों के हाथों में फसे और अपने पैसे का नुक्सान किया।धीरे धीरे लोगों को इसकी जानकारी होनी शुरू हुई और हमने भी क्रिप्टो को खरीदना बेचना शुरू किया।फायदे और नुक्सान ने बहुत कुछ सिखाया और धीरे धीरे जानकारी भी बढ़ी।

            जब क्रिप्टो की खबरें बाज़ार में देखनी शुरू की तो देखा की हमारे देश की मीडिया क्रिप्टो के बारे में बहुत नकारत्मक छवि पेश कर रहा था।इसका कारण हमारे मीडिया को क्रिप्टो के बारे में ज्यादा जानकारी न होना था।हमने देखा की क्रिप्टो की अच्छी खबर को मीडिया नहीं दिखा रहा था और बुरी खबर को बहुत बढ़ा चढ़ा कर बता रहा था।रिज़र्व बैंक की रोक के समय भी हमारे देश की मीडिया ने ऐसा ही किया।विदेशी मीडिया हमारे देश का मज़ाक उड़ा रहा था और हमें लगा की मीडिया के आवाज़ लोगों तक पंहुचती है और हमने निर्णय लिया की हम लोगों की आवाज़ बनेंगे और हमने भारत की राष्ट्र भाषा में क्रिप्टो के बारे में लिखना शुरू की और हमें अपने काम में सफलता मिली।

            “क्रिप्टो के कुछ भारतीय प्रोजेक्ट दुनिया भर में नाम कमा रहे हैं।कोरोना के समय में जब सारे शेयर बाजार और बाकि व्यवसाय आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं वही क्रिप्टो में निवेश बढ़ा है।आपके द्वारा शुरू किया गया #TryCrypto की सफलता इस बात का प्रमाण है कि क्रिप्टो का साम्राज्य बढ़ रहा है और यह और तेज बढ़ेगा।”

            3) उस दिन से अब तक आपने क्या बदलाव देखे हैं?

            क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी – क्रिप्टो में पिछले तीन सालों में बहुत बदलाव आया है।लोगों को अब क्रिप्टो की तकनीक समझ आने लगी है। जहां पहले करीब दर्जन भर क्रिप्टो थी वही अब 3 हज़ार से ज्यादा क्रिप्टो है।दर्जनों एक्सचेंज आ गई है।तकनीक और बेहतर हो गई है। सबसे बड़ी बात है की सर्वोच्च न्यायालय ने रिज़र्व बैंक की रोक को हटा दिया है। भारत पर अब बड़े क्रिप्टो निवेशक, एक्सचेंज और आर्थिक संस्थानों की नज़र है। निवेश बढ़ रहा है,भारत में तकनीक बढ़ रही है।क्रिप्टो के कुछ भारतीय प्रोजेक्ट दुनिया भर में नाम कमा रहे हैं।कोरोना के समय में जब सारे शेयर बाजार और बाकि व्यवसाय आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं वही क्रिप्टो में निवेश बढ़ा है।आपके द्वारा शुरू किया गया #TryCrypto की सफलता इस बात का प्रमाण है कि क्रिप्टो का साम्राज्य बढ़ रहा है और यह और तेज बढ़ेगा।हमे खुशी है कि हम इस समुदाय का हिस्सा है और कुछ सहयोग कर पा रहे हैं।

            4) हमें बताएं कि आप भारत में क्रिप्टो क्रांति कैसे ला रहे हैं।

            क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी – जैसा हमने बताया कि क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी विश्व में एक मात्र ऐसा क्रिप्टो प्लेटफार्म है जो हिंदी भाषा में जानकारी देता है जो भारतीय क्रिप्टो समुदाय को समझने में आसान है।हम ट्विटर के माद्यम से भी लोगों को क्रिप्टो की सभी जानकारियों से लगातार अपडेट रखते हैं।

            क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी ने हाल ही में बिटकॉइन के वाइट पेपर को आसान हिंदी भाषा में बदला है ताकि भारतीय क्रिप्टो समुदाय बिटकॉइन और इसकी तकनीक को और गहराई से समझ सके और सही जानकारी ले कर क्रिप्टो की दुनिया में सही निर्णय ले कर आगे बढ़ सकें।हम चाहते हैं कि हर एक प्रोजेक्ट का वाइट पेपर हिंदी भाषा में जरूर हो और हम यह सेवा दे रहे हैं।यह वाइट पेपर भारतीय क्रिप्टो समुदाय के लिए एक क्रिप्टो की पूजनीय किताब की तरह है जिसे सबको जरूर पढ़ना चाहिए,यह फ्री है।हम ने सबसे पहले बिटकॉइन के चिन्ह वाले मास्क बाजार में उपलब्ध करवाए जिस से लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के साथ ही बिटकॉइन की जागरूकता भी फैले। हमने करीब 5 हज़ार से ज्यादा मास्क क्रिप्टो समुदाय तक पहुंचाए हैं।और भी बहुत कुछ ला रहे हैं क्रिप्टो समुदाय के लिए इस वर्ष।

            “डिजिटल इंडिया का नारा तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक क्रिप्टो को न अपना लिया जाए।बहुत से ऐसे मौके थे जब भारत दुनिया से आगे निकल सकता था।भारत में हर एक तकनीक देरी से पहुँचने का कारण सरकार की का इस विषय पर धीमी गति से काम करना है।”

            5) भारतीय क्रिप्टोकरंसी के पास मौजूदा चुनौतियाँ क्या हैं और आपको क्या लगता है कि इसके लिए क्या समाधान है?

            क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी – भारत सरकार का क्रिप्टो को रेगुलर करना बहुत जरुरी है ,इस से क्रिप्टो को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।क्रिप्टो एक्सचेंज को भारतीय क्रिप्टो समुदाय को क्रिप्टो के बारे में शिक्षित करने के लिए सहयोग करना चाहिए।

            6) यदि आपको श्री मोदी से मिलने का मौका मिलता है, तो आप भारतीय क्रिप्टो उद्योग के बारे में उन्हें क्या बताएँगे / सुझाव देंगे?

            क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी – डिजिटल इंडिया का नारा तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक क्रिप्टो को न अपना लिया जाए।बहुत से ऐसे मौके थे जब भारत दुनिया से आगे निकल सकता था।भारत में हर एक तकनीक देरी से पहुँचने का कारण सरकार की का इस विषय पर धीमी गति से काम करना है।

            क्रिप्टो क्या है,कैसे काम करती है,सरकार को इस से क्या फायदा है और अगर कोई नुकसान है तो उसका समाधान क्या है,सरकार कैसे क्रिप्टो को क़ानूनी मान्यता दे सकती है और कैसे सरकार की क्रिप्टो से बड़ा राजस्व इकठ्ठा कर सकती है ? इस के लिए सरकार को एक समिति बनानी चाहिए जिस में क्रिप्टो समुदाय के विशेषज्ञ हो जो सही सलाह दे सकें।क्रिप्टो शिक्षा के विषय में शामिल हो जिस से बेरोजगारी की समस्या खत्म होगी।

            7) आपके अनुसार अगले 5-10 वर्षों में क्रिप्टोकरंसी भारत में क्या बदलाव आएंगे?

            क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी – करीब 50% जनता क्रिप्टो का इस्तेमाल कर रही होगी। हर वस्तु क्रिप्टो से ली जा सकेगी।भारत क्रिप्टो और ब्लॉकचेन का नेतृत्व कर रहा होगा।

            8) #TryCrypto पर आपके विचार और हम भारत में क्रिप्टोकरेंसी को कैसे मजबूत कर सकते हैं?

            क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी – जैसा हमने बताया कि #TryCrypto ने कोरोना के समय में यह सिद्ध किया है कि क्रिप्टो का भविष्य उज्जवल है।लोग इस और देख रहे हैं इसमें आ रहे हैं।निवेश बढ़ रहा है और क्रिप्टो समुदाय बढ़ रहा है।कोइनडीसीएक्स भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज में सबसे बेहतर है लेकिन सुरक्षा पर और ध्यान देने की जरुरत है।और लिक्विडिटी उपलब्ध हो,और तकनीक बेहतर हो,नॉमिनी की सुविधा मिले।


            हमारे पाठकों के साथ ऐसी अद्भुत अंतर्दृष्टि शेयर करने के लिए टीम क्रिप्टो न्यूज़ हिंदी का धन्यवाद। हम जल्द ही आपको ‘क्रिप्टो स्पॉटलाइट’ पर वापस देखने की उम्मीद करते हैं।

            हमारे साथ बने रहें क्योंकि हम बहुत जल्द श्रृंखला की छठी विशेषता प्रकाशित करेंगे। इस महत्त्वपूर्ण लेख में एक और प्रख्यात सामुदायिक आवाज होगी जो अपने विचारों को शेयर करेगी और भारतीय क्रिप्टोकरंसी के भविष्य की संभावनाओं पर हमें आगे बताएगी।

            नए टोकन सूचियों, उत्पाद सुविधाओं, साझेदारी, व्यापारिक प्रतियोगिताओं और अन्य सभी घोषणाओं के बारे में जानने के लिए हमारे ब्लॉग का अनुसरण करें।

             

            Trade Crypto in INR

            India’s Most Trusted Crypto Exchange

            Install Now!

            Share:
            All Blogs
            Trade Crypto in INR

            India’s Most Trusted Crypto Exchange

            Install Now!

            Recent Articles

            Opinion Price Prediction 2026–2030: Can OPN Rally Above $0.30?

            Ripple

            Ripple Swell 2026: Dates, Tickets, Agenda & XRP Insights

            Related posts

            Cybersecurity at CoinDCX: Protecting Your Assets At Every Step 

            CoinDCX’s multi-layered security ensures a trusted crypto ecosystem.


            Read more
            19 Jul 2024
              | 3 min read

            Is CoinDCX Safe?

            Rest assured, CoinDCX users’ funds are safeguarded at all times.


            Read more
            18 Jul 2024
              | 10 min read
            Logo_CoinDCX
            Company
            • About Us
            • Blog
            • Careers
            • Fees
            • Proof of Reserves
            • Partners
            • Bug Bounty
            • Community
            • Policy
            • C.I.P. Fund
            Product
            • Spot Trading
            • Margin Trading
            • Convert
            • Futures Trading
            • Earn
            • VIP
            Support
            • 24/7 Chat Support
            • Support Center
            • Terms of Use
            • Privacy Policy
            • Risk Disclosures
            • Security
            • Terms of Use: Web3 Wallet
            • Media Kit
            Business
            • OTC
            • API Broker
            • Enterprise
            • New Coin Listing
            • Ventures
            • Affiliate
            Buy Cryptos
            • Buy Bitcoin
            • Buy Ethereum
            • Buy Solana
            • Buy Ripple
            • Buy Dogecoin
            • Buy Shiba Inu
            • Buy Pepecoin
            Price Prediction
            • Bitcoin Price Prediction
            • Ethereum Price Prediction
            • Ripple Price Prediction
            • Dogecoin Price Prediction
            • Solana Price Prediction
            • Litecoin Price Prediction
            • All Price Predictions
            Contact Us

            Press Enquiries write to [email protected]
            Regulatory Issues/Enforcement Authorities: [email protected]
            For Grievance Redressal, Click here to know more.

            Disclaimer

            Crypto products & NFTs are unregulated and can be highly risky. There may be no regulatory recourse for any loss from such transactions. The information and material contained herein are subject to change without prior notice including prices which may fluctuate based on market demand and supply. The material available on the site is proprietary to CoinDCX, its parent, Licensor and/or its affiliates and is for informational purposes and informed investors only. This material is not: (i) an offer, or solicitation of an offer, to invest in, or to buy or sell, any interests or shares, or to participate in any investment or trading strategy, or (ii) intended to provide accounting, legal, or tax advice, or investment recommendations.

            *Internal CoinDCX Data as on 6th May 2025
            *Quarterly trading volume for Q4 FY’24-25. Currency conversion rate applied as in data capturing period
            *FIU Registered entity, NEBLIO TECHNOLOGIES PVT LTD
            *Certified in India for May 2023-24

            © 2024 All rights reserved

            Visit CoinDCX
                      No results See all results
                        Download App